सौदागर
मुस्कान का सौदा करते है,
आंसू को खरीदा करते है.
हम चाँद को बेचा करते है,
जुगनू को खरीदा करते.
यह दौर है यारों रंजिश का,
यहाँ खून उबाले भरता है
आकर लोगों की बातों में,
चाकू को खरीदा करते है
यह कैसी है अफरा-तफरी,
भागम-भागी, मारा-मारी
कुछ पल सुकून की चाहत में,
जादू को खरीदा करते है
कुछ धर्म के ठेकेदारों ने,
स्टाल लगाकर रखे है
लैला को बेचा करते है,
मजनूँ को खरीदा करते है
खुशियों की फ़ौज लगाई है ,
फूलों का धंधा करते है
हम लोग बनारस वालें है,
खुशबू को खरीदा करते है
मुस्कान का सौदा करते है,
आंसू को खरीदा करते है.
हम चाँद को बेचा करते है,
जुगनू को खरीदा करते.
यह दौर है यारों रंजिश का,
यहाँ खून उबाले भरता है
आकर लोगों की बातों में,
चाकू को खरीदा करते है
यह कैसी है अफरा-तफरी,
भागम-भागी, मारा-मारी
कुछ पल सुकून की चाहत में,
जादू को खरीदा करते है
कुछ धर्म के ठेकेदारों ने,
स्टाल लगाकर रखे है
लैला को बेचा करते है,
मजनूँ को खरीदा करते है
खुशियों की फ़ौज लगाई है ,
फूलों का धंधा करते है
हम लोग बनारस वालें है,
खुशबू को खरीदा करते है
No comments:
Post a Comment